रविवार, 1 जनवरी 2012

बारह बज भी गये ........:)

      
           न जाने कितने नन्हे-नन्हे लहराते ,थिरकते ,झूमते अपनी ही धुन में मस्त छोटे-छोटे लम्हों की अटूट श्रृंखला बनती है ,तब जा कर कहीं समय का एक अंश हम देख पाते हैं | समय के हर पहलू को संजोये रखने की चाह ,कभी कुछ पलों को उत्सव का रूप दे देती है तो कुछ को मायूसी का और ऐसे ही मायूसी भरे लम्हों को बारह बज गये होने की पदवी दी जाती है | पर इसके विपरीत कभी-कभी इतनी बेचैनी से हमको बारह बजने का इंतज़ार भी रहता है लगता है कुछ क्रांतिकारी परिवर्तन होने वाला है | जी हाँ ! जैसे ही साल का बारहवाँ महीना कैलेंडर का मुखपृष्ठ बन जाता है ,सब नये साल के आगमन में पलक-पाँवड़े बिछाए साल की अंतिम रात्रि के बारह बजने का इंतज़ार इतनी बेसब्री से करने लगते हैं कि लगता है सच में सबकी मुराद पूरी करने के लिए इस जाते हुए साल के बारह बज ही जाएँ ....:)
             देखा आपने बातों-ही-बातों में इस वर्ष के बारह बज भी गये और वर्ष २०१२ अर्थात एक और बारह शुरू भी हो गया ......... :)  नया साल अपनी पूरी आशाओं और उम्मीदों भरी रौनक के साथ आ गया ...... आप सबको भी नया साल बहुत-बहुत मंगलकारी हो !
             हर साल हम कोई-न-कोई वादा खुद से ही करते हैं और पूरा करने का प्रयास भी ईमानदारी से करते हैं | इस बार आप सबने क्या सोचा है .......मै तो कभी भी कोई ऐसा प्रयास नहीं करती ,परन्तु इस बार सोचा है कि अब बीत चुके दिनों का किसी भी संतुष्टि अथवा असंतुष्टि के आधार पर आकलन नहीं करूंगी ,बस मुझमें जो मेरा विशुद्ध "मैं" है वही बन के ज़िन्दगी का आनंद लूंगी !
              एक बार फिरसे आप सबको नये साल की शुभकामनायें ..............
                                                                                   -निवेदिता   
            

23 टिप्‍पणियां:

  1. नव वर्ष की मंगलकामना के साथ आप सब को ढेरो बधाइयां!

    जवाब देंहटाएं
  2. आपको और आपक‍े परिवार को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं......
    नया साल आपके जीवन में समृध्दि और खुशहाली लेकर आए.....

    जवाब देंहटाएं
  3. आपको और परिवारजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  4. इस बार कोई वादा न करने का वादा किया है नये साल से।

    जवाब देंहटाएं
  5. आप को सपरिवार नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  6. आपकी प्रस्तुति अच्छी और सच्ची लगी.

    नववर्ष की आपको बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ.

    समय मिलने पर मेरे ब्लॉग पर आईयेगा.

    वीर हनुमान का बुलावा है.

    जवाब देंहटाएं
  7. आप को सपरिवार नव वर्ष 2012 की ढेरों शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  8. sahi kaha aapane
    kya aakalan kia 12 ka
    nav varsh ki bahut bahut shubhkaamnaye
    think positive

    जवाब देंहटाएं
  9. नए साल की हार्दिक बधाई आपको

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही खुबसूरत नयी आशा नयी मुराद के साथ ये नया साल खुशियों भरा हो|

    जवाब देंहटाएं
  11. आपको और परिवारजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ|

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत खूब ... नववर्ष की अनंत शुभकामनाएं ।

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत सुंदर,हमारा तो वादा रहा,...
    नया साल आपके जीवन को प्रेम एवं विश्वास से महकाता रहे,

    मेरी नई पोस्ट --"नये साल की खुशी मनाएं"--

    जवाब देंहटाएं
  14. आपको भी नए साल की बहुत बहुत मुबारकबाद ...

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    नव वर्ष की शुभकामनायें|

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत सुंदर रचना,
    नववर्ष की हार्दिक शुभ कामनाए,


    नई रचना --"नये साल की खुशी मनाएं"--

    जवाब देंहटाएं
  17. अपने संकल्प को पूरा कर सकें इसके लिये शुभकामनायें। :)

    जवाब देंहटाएं